होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astrology Upay: इस दिन चूड़ियों का दान करना माना जाता है शुभ, प्राप्त होती है सुख-समृ्द्धि और सौभाग्य

By Astro panchang | Apr 29, 2024

सनातन धर्म में दान-पुण्य करना बेहद महत्वपूर्ण और शुभ फलदायी माना जाता है। वहीं सप्ताह का हर दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित होता है। इसलिए व्यक्ति को दिन के हिसाब से दान-पुण्य करना चाहिए। जिससे व्यक्ति को जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि चूड़ियों का दान करना किस दिन शुभ माना जाता है।

शुक्रवार को करें चूड़ियों का दान
इसके साथ ही शुक्रवार के दिन चूड़ियों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। शुक्रवार को चूड़ियां दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और पति दीर्घायु होता है। शुक्रवार को चूड़ियों के अलावा श्रृंगार का सामान दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है।

बुधवार को करें चूड़ियों का दान
आपको बता दें कि बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन हरी चूड़ियों का दान करना शुभ माना जाता है और बुध दोष से छुटकारा मिलता है। बुधवार को चूड़ियां दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

कांच की चूड़ियों का धार्मिक महत्व 
महिलाओं के सोलह श्रृंगार में चूड़ियां भी शामिल होती हैं। वहीं चूड़ियों से निकलने वाली आवाज से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही चूड़ियां पहनने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

विवाहित महिलाएं कितनी चूड़ियां पहनें
विवाहिताओं को 21 चूड़ियां पहननी चाहिए। हर हाथ में समान सोने या चांदी से बनी 2-2 चूड़ियां जरूर पहननी चाहिए। इससे पति की आयु लंबी होती है।

जानें चूड़ियां पहनने के नियम
नई चूड़ियां पहनने से पहले मां गौर को जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होने के साथ पति के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। 
 
हमेशा सुबह या शाम को ही नई चूड़ियां पहननी चाहिए। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक मंगलवार और शनिवार के दिन चूड़ियां नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य आ सकता है।
 
रविवार और शुक्रवार के दिन कांच की चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है।
 
स्वास्थ्य के लिहाज से चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। चूड़ियां पहनने से रक्त संचार में वृद्धि हो सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.