होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

छठ पूजा पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, चमक उठेगी आपकी संतान की किस्मत

By Astro panchang | Nov 20, 2020

छठ महापर्व की शुरुआत 18 नवंबर यानि दो दिन पहले हो चुकी है। चार दिन तक चलने वाला यह महापर्व विशेष रूप से बिहार, झारखण्ड और पूर्वी उत्तर भारत में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। छठ का व्रत बहुत ही कठिन होता है इसमें पूरे 36 घंटे तक बिना कुछ खाए पीए रहना होता है। छठ पूजा में सूर्य की आराधना का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठी माता को सूर्य देवता की बहन माना जाता हैं। मान्यताओं के अनुसार छठ पूजा में सूर्य की उपासना करने से छठी माता प्रसन्न होती हैं और परिवार में सुख-शांति और संपन्नता का आशीर्वाद देती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार छठ पूजा पर कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि के जातकों की संतान को खुशहाली और तरक्की मिलती है।  आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में -

मेष
मेष राशि के जातकों को अपनी संतान की खुशहाली के लिए छठ पूजा में सूर्य देव को गन्ना चढ़ाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

वृष
छठ पूजा में वृष राशि वालों को संतान की अच्छी सेहत के लिए सूर्य देवता को नारियल चढ़ाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और रोग-दोष दूर होंगे।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को छठ पूजा में सूर्य देव को शरीफा चढ़ाने से विशेष फल प्राप्त होंगे।  यह उपाय करने से आपकी संतान को कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी।

कर्क
छठ पूजा में कर्क राशि के जातकों को सूर्य देव को सिंघाड़ा चढ़ाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी आपकी संतान को धन लाभ होगा और उसका पारिवारिक जीवन भी सफल होगा।

सिंह
सिंह राशि के लोगों को छठ पूजा में भगवान सूर्य को गुड़ और चना अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी संतान को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।  इसके अलावा उसके रोग-दोष भी दूर होंगे।

कन्या
छठ पूजा में कन्या राशि के जातकों को सूर्य देव को संतरा या मौसमी चढ़ाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी संतान का वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा। 

तुला
छठ पूजा में तुला राशि के जातकों को भगवान सूर्य को नारियल चढ़ाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी संतान के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। इसके साथ ही यह उपाय उसकी आर्थिक समस्याओं को दूर करेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को छठ पूजा में सूर्य देव को सेब अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी संतान को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और उसका  पारिवारिक जीवन भी सुखी रहेगा।

धनु
छठ पूजा में संतान की खुशहाली के लिए धनु राशि के जातकों को सूर्यदेव को गन्ना चढ़ाना चाहिए। यह उपाय करने से संतान के शत्रु भी परास्त होंगे।

मकर
मकर राशि के लोगों को छठ पूजा में भगवान सूर्य को संतरा या मौसमी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी संतान के जीवन में सभी बाधाएं दूर होंगी और उसे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ
छठ पूजा में कुंभ राशि के जातकों को सूर्य देव को शरीफा अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी संतान का वैवाहिक जीवन मधुर बनेगा।

मीन
मीन राशि के जातकों को छठ पूजा में सूर्य देव को सिंघाड़ा अर्पित करना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी संतान की नौकरी से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.