होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

21 August 2026 Rashifal: Leo और Aquarius के लिए Career Growth का दिन, जानें सभी 12 राशियों का Horoscope

By Astro panchang | Aug 21, 2026

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 21 अगस्त 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। आज कुछ राशि के जातकों को करी-कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। तो वहीं कुछ राशि के जातकों को सोच-समझकर हर कदम उठाना चाहिए। करियर, परिवार, प्रेम और सेहत के लिहाज से भी आज का दिन खास रहने वाला है। तो आइए जानते हैं 21 अगस्त 2026 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

इस राशि के जातकों को आज हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखना चाहिए। काम में सहयोग मिलेगा और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। इसलिए मेहनत करने से पीछे न हटें। क्योंकि उसका आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। लोहे या निर्माण सामग्री से जुड़े काम करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी और सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि

आज इस राशि के जातकों के अधूरे काम पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। काम का दबाव मानसिक तनाव दे सकता है। मां की सेहत को लेकर सावधानी बरतें। वहीं सांस से जुड़ी परेशान महसूस होने पर फौरन ध्यान दें।

कर्क राशि

आज कर्क राशि के जातकों के काम में चुनौतियां आ सकती हैं। धैर्य और समझदारी के साथ हर परिस्थिति को अपने पक्ष में कर लेंगे। सरकारी काम में रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर तकरार हो सकती है।

सिंह राशि

आज सिंह राशि के जातकों के लिए कामयाबी का दिन है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। धातु से जुड़े व्यवसाय में फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। सेहत में सुधार होन के संकेत हैं। नौकरी में आपके कार्य की सराहना होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। आर्थिक मामलों और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत बन रहे हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। धन लाभ के मौके मिलेंगे। आज आपकी बातचीत करने की कला आपका सबसे बड़ा हथियार बनेगा। पढ़ाई और करियर दोनों में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि

आज इस राशि के सफलता के साथ-साथ सम्मान मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रह लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु राशि

आज धनु राशि के जातकों को गुस्सा करने से बचना चाहिए। वरना बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ी देर रुकना आपके लिए लाभकारी रहेगा। प्लानिंग और मेहनत के दम पर आगे बढ़ेंगे। शिक्षा, ज्ञान और अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। नौकरी में आपका प्रभाव, सम्मान और रुतबा बढ़ सकता है। पुराने अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि

आज इस राशि के जातकों को कमाई और खर्च के बीच सही संतुलन बनाकर चलें। सरकारी सुविधाओं या योजनाओं से लाभ मिल सकता है। लेकिन कानूनी मामलों में पूरी तरह से सावधानी बरतनी चाहिए। यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। कामकाज अनुकूल रहेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। किसी दोस्त की मदद से जरूरी काम पूरा कर सकेंगे। नया काम शुरू करने के लिहाज से अच्छा समय है। जमीन-जायदाद के मामले में सफलता मिल सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.