By Astro panchang | Oct 28, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 28 अक्तूबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 28 अक्तूबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप लंबे समय से जिस भी काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।
इस राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन राहत भरा रहने वाला है। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है और पुरानी परेशानियां और चिंताएं कम हो सकती हैं। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में आपका फायदा मिल सकता है।
मिथुन राशि के जातकों को आज अपने काम पर ध्यान रखना होगा और कामकाज में भी सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत और कोशिशों का आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। हालांकि लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें।
आज के दिन इस राशि के जातकों पर काम का दबाव अधिक रह सकता है। नौकरी या व्यापार से जुड़ी परेशानियां हल हो सकती हैं। सेहत अच्छी रहने की उम्मीद है। लेकिन काम के साथ-साथ आराम पर भी ध्यान दें।
सिंह राशि के जातकों को आज मकान, वाहन या जमीन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है। सरकारी कामकाज में आने वाली समस्याएं भी दूर होंगी। हालांकि धैर्य के साथ आगे बढ़ें। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक कामों के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। नए काम को शुरू करने का मौका मिलेगा। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। वहीं मानसिक तनाव भी कम रहेगा।
तुला राशि क जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर आप हिस्सा लेंगे। जमीन, घर या वाहन से जुड़ा सुख मिल सकता है। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। खर्च और बचट में संतुलन बना कर चलना फायदेमंद रहेगा।
इस राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। पारिवारिक जीवन और कामकाज से संबंधित अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। जमीन-जायदाद या अन्य दूसरी संपत्तियों से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आप इस राशि के लोगों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए।
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई गिफ्ट या पुरस्कार मिल सकता है। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें।
इस राशि के जातकों के कामकाज और कारोबार में मजबूती आएगी। विरोधियों की चुनौतियों से निपटने में आपको सफलता मिलने की संभावना है। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़े मामलों का फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।
कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने की उम्मीद है। हालांकि आप पर विरोधियों का पलड़ा भारी रह सकता है। घर-परिवार में खुशहाली वाला माहौल बनी रहेगी।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा रहने वाला है। परिस्थितियों में सुधार होने के साथ-साथ किसी जरूरी काम में सफलता मिलने की उम्मीद है। धन लाभ के साथ कोई अच्छी खबर मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।