होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Daily Horoscope: ग्रह गोचर से 12 राशियों के बदलेगा भाग्य, व्यापार और नौकरी में सावधानी से करें फैसला

By Astro panchang | Nov 24, 2026

ज्योतिष के लिहाज से 24 नवंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 24 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज किसी करीबी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर पर मेहमानों के आने से प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। मेष राशि के जातकों का रहन-सहन दूसरों को प्रभावित कर सकता है। आज किसी भ्रम या बहकावे में आने से बचना चाहिए। संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को आज नए कामों पर ध्यान देना चाहिए। घर में आपसी मतभेद कम करने का प्रयास सफल हो सकता है। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और कामकाज में भी तेजी आएगी। इस दौरान प्रबंधन और प्रशासनिक से जुड़े मामलों में स्थिति बेहतर होगी। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को न्यायिक या कानूनी मामलों में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। अपना पक्ष रखने के लिए समय लें और सोच-समझकर आगे बढ़ें। कारोबार में धैर्य और सहयोग की भानवा बनाए रखना जरूरी है। आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरतें और काम से जुड़ी परिस्थितियां थोड़ी मिली-जुली रह सकती हैं।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक योजनाओं को आगे बढ़ाने का है। आत्मविश्वास और सूझबूझ के साथ काम करेंगे, तो कारोबार की विस्तार की योजना बना सकते हैं। परीक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में अच्छा प्रदर्शन हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का आज प्रबंधन और व्यवस्था से जुड़े कामों पर ध्यान देना होगा। सरकारी या प्रशासनिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। कामकाज से मिलने वाली सफलता से ज्यादा उत्साहित रहेंगे। जरुरी संसाधनों और सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में संबंध मजबूत होंगे और अनुशासन बनाए रखने से काम बेहतर होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज जरूरी मामलों में तेजी आ सकती है। कौशल और रचनात्मकता से लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करेंगे। योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक और सामाजिक मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेहत का ध्यान रखना होगा। खानपान में लापरवाही न बरतें और पुरानी सेहत संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। समझदारी से फैसले लें और बातचीत में संतुलन बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का दिन है। परिवार और करीबियों से किए वादे पूरे करने की कोशिश करेंगे। साझेदारी में काम करने वालों की बेहतर मौके मिलेंगे। कामकाज में तेजी आएगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ऑफिस में सहज गति बनाए रखें और बेवजह उधार के लेनदेन से दूर रहना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत और लगन से अपनी स्थिति को मजबूत करने का मौका मिलेगा। काम का प्रदर्शन बेहतर रहेगा और किसी के बहकावे में आने से बचें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज कामकाज की स्थिति अनुकूल रह सकती है। जरूरी बातों को कहने में संकोच नहीं करना चाहिए। रिश्तों में सुधार होने की संभावना है और नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा। जरूरी कामों को तेजी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग आज निजी मामलों को गोपनीय रखने का प्रयास करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अपने व्यवसाय से जुड़े मामलों में मजबूती आएगी। घर-परिवार से जुड़ाव बढ़ेगा और निजी सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज सामाजिक और व्यावसायिक मामलों में अनुकूलता बनी रह सकती है। भाई-बहनों के रिश्ते मजबूत होंगे और व्यापारिक बातचीत, संपर्क और मेलजोल बढ़ाने में रुचि बढ़ेगी। साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से नई राह बनेगी।

Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.