By Astro panchang | Oct 01, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 01 अक्तूबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 01 अक्तूबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज मेष राशि के जातकों के मन में कुछ नया करने की चाहत रहेगी। कामकाज को लेकर मन में नए विचार आएंगे और आप इनको पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा भी करेंगे। जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं और आपमें आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरी बदलने की चाहत रखने वालों के लिए आज परिस्थितियां सकारात्मक हैं।
वृषभ राशि के जातकों को आज समझदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों की पहचान मजबूत होगी। आपकी नेतृत्व क्षमता दूसरों को प्रभावित कर सकती है।
आज इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। अपनी छवि और प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें। कोई व्यक्ति गलतफहमी पैदा कराने का प्रयास कर सकता है।
आज कर्क राशि के जातक सकारात्मक सोच के साथ हर काम को करेंगे। समझदारी के साथ लिया गया फैसला अच्छे रिजल्ट दे सकता है। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है। मन में सुकून और संतोष का भाव रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में खूब मेहनत करनी चाहिए।
सिंह राशि के जातकों को व्यापार में लाभ हो सकता है। आपके फैसलों का अच्छा असर देखने को मिल सकता है। आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगी। काम टालने की आदत आपको नुकसान करा सकती है। समय का सही इस्तेमाल करें। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
आज कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकती है। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें। कोई महत्वपूर्ण डील आगे बढ़ सकती है।
तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के नए मौके मिल सकते हैं। व्यापार में साझेदारी का कोई प्रस्ताव मिल सकता है। सोच-समझकर फैसला लेना फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है।
वृश्चिक राशि के जातकों को मेहनत का परिणाम मिलने से मन को संतोष मिलेगा। कामकाज में प्रगति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के मौके सामने आ सकते हैं। किसी से किया हुआ वादा पूरा करने की कोशिश करें। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो जरूर करें।
आज इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत और लगन के लिए सराहना मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और स्थिति मजबूत करने का मौका मिलेगा। व्यापार करने वालों को भी अपने प्रयासों का फायदा मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ा रहेगा।
मकर राशि के जातकों को आज जल्दबाजी में फैसला करने से बचना चाहिए। बिजनेस में बदलाव का विचार है, तो हर पहलू पर अच्छे से विचार कर लें। परिस्थितियां थोड़ी कठिन हो सकती हैं। धैर्य आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगा। कोई बनता हुआ काम अचानक से रुक सकता है।
कुंभ राशि के जातकों को भावनाओं में बहकर कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। किस्मत का साथ मिल सकती है। लेकिन सफलता के लिए सक्रिय रहना जरूरी है। अपनी जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
आज मीन राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर राहत महसूस हो सकती है। विरोधी गतिविधियों से सावधान रहना चाहिए। कुछ नया करने की इच्छा मन में जाग सकती है। कर्ज चुकाने की स्थिति बन रही है। सरकारी काम समय से पूरे होंगे, जिससे मन को राहत और मानसिक शांति मिलेगी।