होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

13 September 2026 Rashifal: मेष से मीन तक की सभी राशियों के आर्थिक लाभ और सेहत का हाल

By Astro panchang | Sep 13, 2026

ज्योतिष के लिहाज से 13 सितंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 13 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज बिजनेस में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शुरूआत में परिस्थितियां थोड़ा निगेटिव लग सकती हैं, लेकिन आपको परिणाम सुखद मिलेंगे। मेहनत का उचित फल मिलेगा, इसलिए अपना काम पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेगें। राजनीतिक और सरकारी मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। धन आगमन के योग बन रहे हैं। वहीं प्रेम, व्यापार, नौकरी, सेहत और संतान को लेकर आज का दिन शानदार रहेगा।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वहीं सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। लेकिन ओवरऑल आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापार में भी अच्छे रिजल्ट मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं और कर्जे जैसी स्थिति बन सकती है। बिजनेस के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना ही समझदारी होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शानदार रह सकता है। धन और कमाई के नए स्त्रोत खुलेंगे। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज का दिन सभी मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज हर काम में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है, तो जीत मिलने की संभावना है। साथ ही बिजनेस के लिहाज से भी आज का दिन काफी अच्छा है। आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से सुखद रहने वाला है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा का मौका मिल सकता है। प्रेम, सेहत और व्यापार सभी क्षेत्रों में अच्छा रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। मन को आध्यात्मिक शांति महसूस होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। चोट लग सकती है, इसलिए वाहन चलाने में सावधानी रखें। सेहत प्रभावित हो सकता है, इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही न करें। व्यापार में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाभी का साथ मिलेगा। प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बात बढ़ सकती है। नौकरी और कामकाज से जुड़े मामलों में मजबूती देखने को मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज अपने विरोधियों को दबाए रखने में सफल रहेंगे। जो लोग आपके विरोध में थे, वह आपके साथ मित्रता वाला व्यवहार कर सकते हैं। आध्यात्मिक ज्ञान की ओर रुचि बढ़ेगी। सेहत थोड़ा प्रभावित हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय खासतौर से अनुकूल है। कविता, कला, लेखन और फिल्म निर्माण जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सेहत पहले की तुलना में काफी बेहतर होगी। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।

मीन राशि

इस राशि के लोग जमीन, मकान या वाहन आदि खरीदने का मन बना सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पारिवारिक समृद्धि के लिहाज से आज का दिन काफी खास है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.