By Astro panchang | Oct 15, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 15 अक्तूबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 15 अक्तूबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातकों का मन किसी फैसले को लेकर दुविधा में रह सकता है। जल्दबाजी में निर्णय न करें। क्योंकि बाद में परेशानी हो सकती है। आपकी स्वतंत्र सोच, आपको मन के हिसाब से चलने के लिए प्रेरित करेगा। आज इन जातकों को धैर्य और संयम रखना ज्यादा जरूरी है। जो भी काम एकाग्रता और समर्पण के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।
आज का दिन परिवार और अपनों के साथ खुशियां बांटने का है। घर में बैठकर किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। जिससे वातावरण में सकारात्मकता आएगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर किसी करीबी व्यक्ति से बातचीत हो सकती है। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो सभी पहलुओं की अच्छे से जांच कर लें।
मिथुन राशि के जातकों को सावधानी और संतुलन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार या दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। स्टूडेंट्स को खेल या प्रतियोगिता से जुड़ी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है।
इस राशि के जातकों की पिताजी से किसी विषय को लेकर मतभेद हो सकता है। लेकिन उनकी सलाह को नजरअंदाज न करें। घर में किसी नए काम या बदलाव की योजना पर काम हो सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। छोटी परेशानी को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है।
सिंह राशि के जातकों का मन आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ आकर्षित हो सकता है। धार्मिक आयोजन, पूजा-पाठ या किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं। परिवार की कोई बात आपको भावुक कर सकती है। हालांकि फौरन प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई के अलावा नई जगह सीखने, किसी प्रशिक्षण या अनुभव प्राप्त करने का मौका मिल सकता है। बीती गलतियों से सबक लेने का समय है। जीवनसाथी के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश में उठाया गया कदम भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
तुला राशि के जातकों की महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है, जोकि भविष्य की दिशा में नया रास्ता खोल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश से जुड़े व्यापार या कामकाज में कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। आज हर एक कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करें।
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी बड़े फैसले के समय आपकी समझदारी और व्यवहारिक सोच सही दिशा दिखाएगी। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मन में नए विचार आ सकते हैं। काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी।
आज इस राशि के जातक अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी योजनाओं और गतिविधियों को लेकर सजह रहें। किसी अंजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।
मकर राशि के जातकों की लगन, मेहनत और समर्पण कार्य़क्षेत्र में अलग पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है। ऑफिस में आपका प्रदर्शन सभी को प्रभावित करेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।
आज उम्मीद से अधिक खर्च हो सकता है। इसलिए बजट पर खास ध्यान रखें। नया घर या संपत्ति खरीदने का विचार कर सकते हैं। लेकिन आर्थिक क्षमता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोई भी फैसला लें। अगर किसी बात को लेकर मन परेशान है, तो पिता की सलाह और मार्गदर्शन काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
आज मीन राशि के जातकों को हर काम सोच-समझकर करना चाहिए। ऑफिस में जल्दबाजी में किया गया काम गलती की वजह बन सकता है। इसलिए जरूरी कामों को दोबारा जांच लें। अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें, क्योंकि हो सकता है आपकी कोई बात वरिष्ठ अधिकारियों को बुरी लग सकती है।