By Astro panchang | Nov 25, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 25 नवंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 25 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातकों के लिए कठिन परिश्रम और प्रयत्न से जरूरी काम पूरा होगा। इस राशि के लोगों को रोजगार के क्षेत्र में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को जोखिम भरा काम करने से बचना चाहिए। हालांकि सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ राशि के जातकों की आज जरूरी कार्यों में आपकी सूझबूझ काम आएगी और आपकी प्रशंसा होगी है। व्यापार में वृद्धि होने की उम्मीद है और घर-गृहस्ठी में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।
मिथुन राशि के जातकों के बिगड़े कार्य बनेंगे और आप अपनी मधुर वाणी और चतुराई से आप अपने कामों को पूरा कर लेंगे। विरोधियों पर विजय मिलने की उम्मीद है और अटके हुए काम पूरे होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और व्यापार में सफलता मिल सकती है।
इस राशि के जातकों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। नई योजनाएं कार्यान्वित होंगी और कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति मिलेगी। आप अपनी वाक-पटुता एवं चतुराई से बिगड़े हुए काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति में में सुधार आएगा।
सिंह राशि के जातकों के उतावलेपन से लाभ का मार्ग अवरुद्ध होगा। बुद्धि-चतुरता से विपरीत स्थितियों में सुधार कर सकेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेगा और भविष्य में लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि के जातकों का अटका हुआ काम पूरा होगा। परिश्रम और कोशिशों से प्रतिकूल परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा और मन को शांति मिलेगी। सामयिक और सामाजिक विकास होगा।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल और शुभ रहने वाला है। चारों ओर से लाभदायक सूचना मिलेगी और नई आशाएं जगेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धनागमन के रास्ते खुलेंगे। अवसरों का लाभ उठाएं और परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।
ऑफिस में मेहनत और संघर्ष ज्यादा करना पड़ेगा। जरूरी काम आज आपको उत्साहित करेंगे और प्रभावशाली माध्यम से आपको लाभ होगा। आपका सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और नवीन व्यापारिक योजना सफल होने के संकेत मिल रहे हैं।
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों के पद, मान-मर्यादा और यश में वृद्धि होगी। राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा और आपका व्यक्तित्व निखरेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि के जातकों के लिए आज कामकाज की स्थिति अनुकूल रहने वाली है। जरूरी बातों को कहने में संकोच नहीं करना चाहिए। रिश्तों में सुधार होने की संभावना है और नई चीजों को समझने और सीखने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि के जातकों के रोजगार में मेहनत से सभी कार्य बनते चले जाएंगे। व्यापारिक यात्रा में लाभ मिलने की संभावना है। धन लाभ के योग बन रहे हैं और बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मीन राशि के जातकों के लिए आज सामाजिक और व्यावसायिक मामलों में अनुकूलता बनी रहने की संभावना है। व्यापारिक बातचीत, संपर्क और मेलजोल बढ़ाने में रुचि बढ़ी रहेगी। साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की नई राह बन सकती है।