मंगल ग्रह 07 जून 2025 को सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में आते ही मंगल की युति यहां पर पहले से विराजमान केतु ग्रह के साथ बनेगी। जहां ज्योतिष में मंगल का संबंध साहस और पराक्रम से होता है, तो वहीं केतु उग्र और क्रूर ग्रह माना जाता है। मंगल और केतु की युति से कई राशियों के जीवन में नया जोश और साहस भर देगी। मंगल और केतु की युति से मेष और वृश्चिक समेत कई राशियों को करियर से जुड़े कई फैसले लेने में आत्मविश्वास और हिम्मत मिलेगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मंगल और केतु की युति से इन राशियों को लाभ होगा।
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और जब य केतु से युति करता है, तो मेष राशि के जातकों को अंदर नई ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का विस्तार होता है। इस समय आप साहसी निर्णय लेने और पुराने बंधनों से बाहर निकलने का मौका देगा। अगर आप अपने करियर में जोखिम लेने में तैयार हैं, जैसे नया बिजनेस शुरू करना, नई नौकरी करना या फिर किसी उच्चपद के लिए प्रयास करना आदि। मंगल और केतु की युति आपको मानसिक दृढ़ता और प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने के लिए फोकस करेगा। इस दौरान मेष राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। जो कार्य असंभव लगते थे, वह अब मुमकिन लगेंगे और ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
इन राशि के जातकों के लिए मंगल और केतु की युति काफी अच्छी है। सिंह राशि में इस युति से नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफल होंगे। मंगल दृढ़ इच्छाशक्ति को बढ़ाता है, तो केतु व्यर्थ के अंहकार से मुक्त करने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे में इन जातकों को करियर में कई ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जो पहले असंभव लगते थे। वहीं कुछ लोगों की नौकरी में बड़ा परिवर्तन होगा। तो वहीं कुछ लोग अपने रचनात्मक प्रोजेक्ट या व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जो जातक नए बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते थे, उनके लिए यह सही समय है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं और केतु के साथ मंगल की युति इन जातकों के लिए काफी खास साबित हो सकती है। यह युति वृश्चिक राशि के जातकों के पीछे छिपे आत्मबल और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावशाली बनाएगी। इन जातकों को करियर में स्पष्टता मिलेगी। ऐसे में आपको क्या बदला है और किस तरफ बढ़ना है। मंगल केतु की युति का लाभ रिसर्च और तकनीकी क्षेत्रों और गहन सोच वाले कार्यों में मिलेगा। वहीं जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय एकदम उचित हो सकता है। इस दौरान लिया गया फैसला आपके करियर को नई दिशा दे सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के दसवें भाव को मंगल केतु की युति सक्रिय कर रही है। कुंडली का दसवां भाव जो करियर, प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति का क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में यह जातक वह निर्णय लेने में सक्षम होंगे, जोकि दीर्घकालीन प्रभाव डालेंगे। अगर मकर राशि के जातक नई नौकरी, पदोन्नति या व्यावसायिक विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो यह समय काफी अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमता से लाभ मिल सकता है। वहीं अगर मकर राशि के लोग पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर की सोच रहे हैं, तो इस दौरान आपके लि आदेश जारी हो सकता है।
मीन राशि
मंगल और केतु की युति मीन राशि के लोगों में अद्भुत आत्मबल और निर्णय लेने की शक्ति प्रदान कर रही है। यह जातक जो सपनों में देखते थे, उसको हकीकत में बदलने का साहस मिलेगा। करियर में मनचाहा मुकाम मिलेगा और उन लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है, जो विदेश जाकर काम करना चाहते हैं। मंगल केतु की यति से मनपसंद जगह पर काम करने का मौका मिल सकता है और यह जातक मनचाही तरक्की हासिल करेंगे।