होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

24 May 2026 Rashifal: गजलक्ष्मी-बुधादित्य योग का महासंयोग, 4 राशियों के लिए लाया Good News

By Astro panchang | May 24, 2026

आज यानी की 24 मई 2026 का दिन सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। वहीं सिंह राशि के स्वामी सूर्य वृषभ राशि में होकर सूर्य से चतुर्थ दशम योग बनाएंगे। इसके अलावा वृषभ राशि में बुध के साथ सूर्य बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। मिथुन राशि में शुक्र और गुरु के विराजमान होने से गजलक्ष्मी योग प्रभावी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के लिए 24 मई 2026 का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जातकों का मनोबल बढ़ा रहेगा। किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अचानक से यात्रा का प्लान बन सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेगा। आज आपको सम्मान पाने का मौका मिलेगा और आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। सुख-साधनों की खरीददारी में धन खर्च कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। बिजली और जल के कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई अटका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखें और जोखिम के कार्यों को करने से बचें। लव लाइफ में प्रेमी से तालमेल बनाकर रखें।

सिंह राशि

आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। चतुराई और राजनीतिक संपर्क का फायदा मिल सकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मन में प्रसन्नता और हैरानी का मिश्रित भाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। कामकाज सुचारू रूप से चलेगा और किसी मित्र या सगे संबंधी से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। आप आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में सब ठीक है। सुख-साधन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि

आज आप परिवार के साथ यादगार समय बिता सकेंगे। वाणी और व्यवहार में भी आकर्षण बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्लान बन सकता है। वस्त्र और श्रृंगार के कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए मनोरंजक और सुखद रहने वाला है। उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा। वहीं धातु और लोहे के कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होगा। घरेलू जरूरतों पर कुछ धन खर्च हो सकता है। किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें, वरना आपको मानसिक कष्ट होगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में फायदेमंद है। आध्यात्म और धर्म की ओर मन में झुकाव होगा। प्रबंधन क्षमता का लाभ उठा सकेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कुछ बाकी कामों को पूरा करने का दबाव रह सकता है। किसी की मदद करने के चक्कर में आपका काम प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी को आपसे कुछ शिकायतें हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वाद-विवाद की स्थिति में न पड़ें तो बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। मेहनत से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा। काफी समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। अपनी बुद्धि से विरोधियों से भी काम निकलवाने में सफल होंगे। कोई पुरानी चाहत पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। करोबार में लाभ होने के संयोग हैं।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। पुरानी समस्या के कारण परेशान हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सतर्क रहें। कोई पुरानी चाहत पूरी हो सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.