दैनिक पंचांग के मुताबिक आज यानी की 03 मार्च 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं आज बुधादित्य योग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। ऐसे में 03 मार्च 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा जाने वाला है। तो वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। आज चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। तो आइए जानते हैं कि 03 फरवरी 2026 का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन लाभकारी है। किसी नए काम में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी करीबी से मुलाकात कर सकते हैं।
वृषभ राशि
आज आप सेहत संबंधी कुछ समस्याओं का सामना कर सकते हैं। आज आपको व्यर्थ के विवादों में पड़ने से बचना चाहिए। कोई नया काम शुरू करने से पहले साथी की सलाह जरूर लें। पारिवारिक मतभेदों से बचने का प्रयास करें, जिससे कि स्थिति अधिक न बिगड़े।
मिथुन राशि
आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी खास काम में विफलता मिलने से मन परेशान रहेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निवेश करें। पारिवारिक संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में फायदा होगा। व्यापार में नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। किसी बड़ी डील का फायदा मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी की तलाश करने वालों को आज सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उचार-चढ़ाव भरा हो सकता है। कानूनी मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यापारी वर्ग को बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए। क्योंकि आज नुकसान हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि
इस राशि के जातकों को आज किसी खास काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखें। किसी करीबी को खोने का डर महसूस हो सकता है। वहीं व्यापार में नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। मेहनत का परिणाम मिलेगा और सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और व्यापार में भी लाभ होगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आप नया घर, वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं, तो आज शुरूआत करने का सही समय है। व्यापार में भी आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लोग आज सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी सेहत के कारण प्रभावित हो सकती है। इसलिए अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आज आपको व्यापार में किसी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहिए। जिन लोगों से पहचान नहीं है, उनको उधार न दें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक आज मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार या व्यापार के मामलों में चिंता रह सकती हैं। पुराने कार्यों में समस्या आ सकती है। आज आपके विरोधी सक्रिय होंगे और आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार में कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज किसी नई साझेदारी की शुरूआत हो सकती है, जो आगे चलकर लाभकारी साबित हो सकती है।