होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

चीनी ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साल 2021 है “दि ईयर ऑफ़ मेटल ऑक्स”, जानें अपना वार्षिक राशिफल

By Astro panchang | Jan 09, 2021

भारतीय ज्‍योतिषशास्त्र की तरह चीनी ज्‍योतिषशास्त्र का भी बहुत महत्‍व है। चीनी ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बारह राशियां होती हैं जो अलग-अलग जानवरों के नाम पर होती हैं। चीनी राशिफल अपने जन्म साल के आधार पर देखा जाता है। आप जिस वर्ष में पैदा हुए हैं उसके आधार पर आप अपनी चीनी राशि के बारे में जान सकते हैं। चीनी ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वर्ष 2021 “दि ईयर ऑफ़ मेटल ऑक्स” है। यह वर्ष 2 फरवरी से शुरू होगा और इसका अंत 31 जनवरी, 2022 को होगा।12 चीनी राशियों में 'ऑक्स' दूसरे स्थान पर आता है। सभी राशि के जातकों के लिए इस वर्ष का विशेष महत्व है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपकी चीनी राशि के अनुसार साल 2021 आपके लिए कैसा रहेगा - 

चूहा (Rat) 
जिन लोगों के जन्म का वर्ष 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020, 2032 होता है, उनकी राशि चूहा होती है। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। इस साल आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको सफलता हासिल होगी। इस साल आपका कार्यक्षेत्र में प्रदर्श अच्छा होगा। हालांकि, इस वर्ष आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

बैल (Ox)
चीनी ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के जन्म का वर्ष 1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021, 2033 होता है, उनकी राशि बैल होती है। इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस वर्ष आप कार्यक्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएंगे। इस साल आप अपनी मेहनत के बल पर अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आप जो भी प्रयास करेंगे, आपको उसमें सफलता हासिल होगी। पारिवारिक दृष्टि से भी यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और इस वर्ष आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

बाघ (Tiger) 
जिन लोगों के जन्म का वर्ष 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022, 2034 होता है, उनकी राशि बाघ होती है। इस राशि के जातकों को वर्ष 2021 में कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस वर्ष आपके महत्वपूर्ण कार्यों में कई बाधाएं आ सकती हैं। अपने गुस्से को काबू में रखें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

खरगोश (Rabbit) 
चीनी ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के जन्म का वर्ष 1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023, 2035 होता है, उनकी राशि खरगोश होती है। यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा। इस वर्ष आप आपको सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। इस वर्ष किसी भी काम में शॉर्टकट रास्ते को अपनाने से बचें, इससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस साल आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव भी आ सकते हैं। अपनों के साथ रिश्ते में तालमेल बिठाकर चलने का प्रयास करें। इस वर्ष आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

ड्रैगन (Dragon) 
जिन लोगों के जन्म का वर्ष 1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012, 2024, 2036 होता है, उनकी राशि ड्रैगन होती है। वर्ष 2021 इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस साल आपको सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ा संघर्ष करने की आवश्यकता होगी। हालांकि, मेहनत करने पर आपको उचित फल मिलेगा इसलिए मेहनत करने से न हटें। इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में कुछ दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। 

साँप (Snake) 
चीनी ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के जन्म का वर्ष 1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013, 2025, 2037 होता है, उनकी राशि साँप होती है। इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 सामान्य से कम अच्छा रहेगा। इस राशि के जातक वर्ष 2021 में अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। आलस्य और सुस्ती को त्याग दें अन्यथा कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। साल के मध्य में आप पर कोई बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।  

घोड़ा (Horse) 
जिन लोगों के जन्म का वर्ष 1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026, 2038 होता है, उनकी राशि घोड़ा होती है। इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 सामान्य रहने वाला है। इस वर्ष आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। जीवन के कुछ क्षेत्रों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे तो वहीं कुछ क्षेत्रों में आपके हाथ निराश लगेगी। इस अवधि में आपके निजी जीवन में भी कई बाधाएं आने वाली हैं। आपका अपने जीवनसाथी के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। व्यापर करने वाले जातकों के लिए तो यह वर्ष ठीक रहेगा लेकिन नौकरीपेशा जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा नहीं कह सकते हैं। 

बंदर (Monkey) 
चीनी ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के जन्म का वर्ष 1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016, 2028, 2040 होता है, उनकी राशि बंदर है। इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 सामान्य से बेहतर रहेगा। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा जातकों को इस वर्ष मनचाहा परिणाम मिल सकता है। वहीं, व्यापारियों को भी इस वर्ष धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन भी सुखमय बनेगा। 

मुर्गा (Rooster) 
जिन जातकों के जन्म का वर्ष 1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017, 2029, 2041 होता है, उनकी राशि मुर्गा होती है। इस राशि के जातकों के लिए इस वर्ष अनेक उपलब्धियाँ हासिल होंगी। आप अपनी मेहनत, हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए इस वर्ष सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापारी जातकों के लिए भी यह वर्ष शुभ रहेगा। इस वर्ष आपके व्यापार में वृद्धि होगी। इस साल आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है।

कुत्ता (Dog)
चीनी ज्योतिशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के जन्म का वर्ष 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018, 2030, 2042 होता है, उनकी राशि कुत्ता होती है। इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष कुछ खास नहीं रहेगा। इस साल आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आपको जीवन के महत्वपूर्ण फैसले बहुत सोच समझ कर लेने होंगे। इस वर्ष नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। इस वर्ष आपकी वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। साल के अंत में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

सूअर (Pig) 
जिन लोगों के जन्म का वर्ष 1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019, 2031, 2043, उनकी राशि सूअर होती है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो यह वर्ष आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस साल आपको अपने काम के प्रति अधिक गंभीर रहने की आवश्यकता है। इस साल आपको सफलता पाने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं लेकिन आपकी लापरवाही के कारण आप उन अवसरों को खो बैठेंगे। जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके मार्ग में कुछ बड़ी बाधाएं आ सकती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.