होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Rashifal 11 February 2026: चंद्राधि योग से 5 राशियां होंगी मालामाल, जानें अपना Weekly Horoscope

By Astro panchang | Feb 11, 2026

आज यानी की 11 फरवरी 2026 का राशिफल सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। आज मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को धन और बिजनेस के मामलों में सावधानी बरती चाहिए। बता दें कि ग्रहों की स्थिति के हिसाब से कुछ राशियों को धन लाभ होगा, तो वहीं कुछ राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज चंद्रमा से अष्टम भाव में देवगुरु बृहस्पति का गोचर हो रहा है। जिससे चंद्राधि योग का निर्माण होगा। ऐसे में 11 फरवरी का दिन 5 राशियों के लिए विशेष रूप से सकारात्मक परिणाम देने वाला होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 11 फरवरी 2026 का दिन किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है।

मेष राशि

आज मेष राशि के लोगों को करियर और शिक्षा से जुड़े मामलों में प्रगति देखने को मिलेगी बच्चों की पढ़ाई और स्कूल-कॉलेज से जुड़े कामों को लेकर थोड़ा चिंता बनी रहेगी। लेकिन अंत में परिणाम आपके पक्ष में आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयास रंग लाएंगे और सफलता अपेक्षा से अधिक मिल सकती है। घर से जुड़े अधूरे काम पूरे होंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा। जिससे आपको मनोबल बढ़ेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए खासतौर पर उपलब्धियों से भरा रहेगा।

वृषभ राशि

आज सेहत को लेकर लापरवाही महंगी पड़ सकती है। इसलिए सावधानी और संयम दोनों जरूरी है। रिश्तेदारों से पैसों का लेन-देन करते समय सोच-समझकर फैसला लें। वरना नुकसान हो सकती है। इसके साथ ही जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न रहेगा। जो भी लोग व्यवसाय या नौकरी में बदलाव चाहते हैं, उनके लिए अच्छा मौका सामने आ सकता है। आर्थिक मामलों में भावुकता से नहीं बल्कि दिमाग से काम लें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज किस्मत और मेहनत दोनों का साथ मिलेगा। लंबे समय से सोचा हुआ काम पूरा होगा। लेकिन कुछ लोग आपसे जलन रख सकते हैं। इसलिए किसी से भी अपनी योजनाओं के बारे में न बताएं। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए, वरना बजट बिगड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन मानसिक विकास और सफलता देने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग आज उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ खुशियों का माहौल रहेगा। व्यवसाय की गति धीमी रहने से चिंता हो सकती है। काम से जुड़ी यात्रा संभव है। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज कानूनी मामलों से दूरी बनानी चाहिए। वरना उलझन बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कोई योजना सफल हो सकती है। जीवनसाथी के सहयोग आपको मानसिक सुकून मिलेगा। परिवार की मदद से पुरानी कोई चिंता दूर हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का दिन है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज किस्मत का साथ मिलेगा। आज आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें निश्चित सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आपको अपने रिश्तेदारों को उधार देने से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर अपना फोकस बढ़ाना होगा।

तुला राशि

इस राशि के लोगों को आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। दूसरों पर निर्भर होने से नुकसान हो सकता है। शाम को किसी करीबी के साथ मुलाकात हो सकती है। वहीं बच्चों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में अच्छा समय मिलेगा और कोई अधूरी चाहत आपकी पूरी हो सकती है। साथ ही पढ़ाई में भी रुचि बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। मनपसंद काम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मित्रों व सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिलेगा।

धनु राशि

नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और इससे तनाव बढ़ेगा। हालांकि आप इसको संभाल लेंगे। आज खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और लोन से जुड़ी कोशिशें सफल हो सकती हैं। शाम को कोई अच्छी खबर मिलेगी और कार्यक्षेत्र में पॉजिटव बदलाव देखने को मिलेगा।

मकर राशि

कारोबार में लाभ मिलेगा और इस दौरान जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। स्टूडेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग भी बन रहे हैं। वहीं बिजनेस में नए मौके मिलेंगे और प्रेम जीवन में उपहार देने से रिश्ते मजबूत होंगे। वहीं आज दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का आज प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा और पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। पुराने किए गए कामों का फल मिलेगा। व्यापार में सोच-समझकर बदलाव करना चाहिए। वहीं आज बच्चों के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव सोच आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। अनुभव और मेहनत से आपको सफलता हासिल होगी और विदेश से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी और बच्चों की उपलब्धियों से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में नई एनर्जी महसूस कर सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.