होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

23 July 2026 Rashifal: ग्रहों की चाल से चमकेगा Singh और Makar का Career, क्या कहती है आपकी Zodiac Sign

By Astro panchang | Jul 23, 2026

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक 23 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आज कई राशि के लोगों को करियर, कारोबार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। तो वहीं कई राशि के लोगों के लिए नए मौके, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि के योग बन रहे हैं। तो आइए जानते हैं 23 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसे रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि का है। मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में पॉजिटिव बदलाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी या किसी प्रिय व्यक्ति के साथ यादगार समय बिता सकते हैं। मकान या दुकान खरीदने की योजना पूरी हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। विदेश से जुड़े व्यापार करने वालों को अच्छा समाचार मिल सकता है। मन की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन अधूरे कामों को पूरा करने के लिए सही है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। सफलता मिलेगी और नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदा देगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मौके मिलेंगे। वाणी पर संयम बनाए रखना जरूरी है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुकून भरा रहेगा। घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को काम के लिए तारीफ मिलेगी। पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ना समझदारी होगी। स्टूडेंट्स की परेशानियां भी दूर होने के संकेत हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की आज व्यस्तता ज्यादा बढ़ी रहेगी। मेहनत आपको सफलता के ज्यादा करीब ले जाएगी। धैर्य बनाए रखें, व्यापार में आपके पक्ष में परिणाम आने में थोड़ा समय लग सकता है। पिताजी की सेहत का खास ख्याल रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को खर्च पर कंट्रोल रखना चाहिए। धन-धान्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कोई पुराना लेन-देन खत्म हो सकता है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई से भटक सकता है। इसलिए ज्यादा एकाग्र रहने की जरूरत है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज विशेष सावधानी रखनी चाहिए। कानूनी या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं। अगर आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसको निभाने की भी कोशिश करें। जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर कोई फैसला न करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए परिस्थितियां अच्छी रहेंगी। मानसिक शांति बनी रहेगी और रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत को लेकर सतर्कता बरतें। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं। धन से जुड़े मामलों में पॉजिटिव परिणाम मिल सकते हैं। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। अगर नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो अच्छा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स का मन नई चीजों को सीखने पर लगेगा। परिवार में शुभ काम हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत होगी। कुछ रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन मेहनत और धैर्य के साथ आप हर रुकावट को पार कर लेंगे। लंबे समय से टाले गए कामों को पूरा करने की कोशिश करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को सेहत में कुछ राहत महसूस होगी। आज आपके लिए पिता की सलाह लाभदायक हो सकती है। किसी समस्या से मन परेशान था, तो राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज छोटे-छोटे मौके बड़े लाभ में बदलने का दिन है। कार्यक्षमता बढ़ेगी और जरूरी कामों को समय से पूरा कर सकेंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में पहचान मजबूत होगी। कुछ नए विरोधी सामने आ सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.