होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

23 September 2026 Rashifal: कर्क और वृश्चिक को करियर में लाभ, तुला राशि के बढ़ेंगे खर्च

By Astro panchang | Sep 23, 2026

ज्योतिष के लिहाज से 23 सितंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 23 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको आज मेहनत से उसका रिजल्ट मिलेगा। कोई चाहत पूरी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप लोन के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में फायदा पाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। यह भविष्य में आपको लाभ देंगी। आर्थिक योजनाओं का फायदा भी मिल सकता है। विदेशी क्षेत्र से आपको लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज कार्य में प्रगति मिल सकती है। आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं और दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि लेंगे और दैवी कृपा की अनुभूति होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। मानसिक बल मजबूत होगा और आप सटीक व मजबूत निर्णय ले सकते हैं। आज आप अपनी क्षमताओं और ऊर्जा से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है, जो न सिर्फ आपके करियर बल्कि जीवन को नई दिशा दे सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। पिता और घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। कुछ नया सीखने की चाहत मन में रहेगी। जोकि आपके लिए फायदेमंद भी रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का फायदा मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र और करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में काम में आपको सफलता मिलेगी और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से आपका मन आनंदित हो उठेगा।

तुला राशि

आज का दिन तुला राशि के जातकों के खर्च में वृद्धि करने वाला रहेगा। कला और वाणी में कुशलता आएगी और इससे आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यावहारिक कार्यों में खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी में सहकर्मी के कारण आपको परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज इस राशि के जातक अपने साहस और आत्मविश्वास से हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आर्थिक मामलों में कमाई में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी के काम में आपको फायदा मिलेगा।

धनु राशि

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के समय अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी काम से छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सुख-साधनों से संबंधित चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं।

मकर राशि

आज मकर राशि के जातकों की कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। पारिवारिक मामले में आपका दिन काफी सुखद बीतेगा। जीवनसाथी के सपोर्ट और सहयोग से कुछ काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार में आपको धन का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। सेहत का आज ध्यान रखना होगा और धन खर्च पर भी संयम रखना होगा। लुभावने डील के चक्कर में बजट खराब हो सकता है। रिश्तों का खास ध्यान रखना होगा, वरना गलतफहमी पैदा हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्रों में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कहीं से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र और कारोबार में कुछ नया और रचनात्मक करने का अवसर मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.