होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

09 August 2026 Rashifal: Leo और Virgo के Career में बड़ा उछाल, जानें मेष से मीन का Future Forecast

By Astro panchang | Aug 09, 2026

ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक आज यानी की 09 अगस्त 2026 का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और जरूरी अहम बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर धन, करियर, परिवार, सेहत और रिश्तों पर देखने को मिल सकता है। कुछ अधूरे काम पूरे होंगे, तो वहीं कुछ लोगों को जरूरी फैसलों को सोच-समझकर लेना होगा। तो आइए जानते हैं 09 अगस्त 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। लेकिन बढ़े हुए खर्चों को कंट्रोल करना जरूरी है। बजट बनाकर चलेंगे तो भविष्य में राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज हर कदम पर किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में अच्छी प्रगति मिलेगी और मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। अपनी समझदारी से हर जिम्मेदारी आसानी से संभाल लेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। बुद्धिमानी और चतुराई कई मुश्किल कामों को आसान बना देगी। कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। पुराने लेन-देन के मामलों या आर्थिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज अचानक से कोई लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। दूसरों के मामले में जरूरत से ज्यादा दखल न दें। वरना विवाद खड़ा हो सकता है। सरकारी कामों में धैर्य रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग आज अपनी वाणी और पॉजिटिव व्यवहार से दिल जीत लेंगे। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ आपको मानसिक मजबूती देने का काम करेगा।

कन्या राशि

आज कन्या राशि के लोगों को अपनी मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना होगी। समय पर सभी काम पूरे होंगे और नई योजनाओं पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों वाला रहेगा। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति देगा। पुराना लेन-देन खत्म होने से राहत मिलेगी। सरकारी मामलों में सावधानी रखना जरूरी है। 

वृश्चिक राशि

आज धैर्य और समझदारी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और जल्दबाजी करने से बचें। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको खुशी देगा। निजी बातों को गोपनीय रखना बेहतर होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आय बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी से राहत मिलेगी। पिता की सलाह को गंभीरता से लें। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना सफलता दिला सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज का दिन धैर्य और सतर्कता का है। किसी भी काम में लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। स्टूडेंट्स का तनाम कम होगा और पढ़ाई में मन लगेगा। मन की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए प्रगति का रास्ता खुल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने से आपका सेल्फ-कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सरकारी कामों में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं।

मीन राशि

आज का दिन इस राशि के लोगों को ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दे रहा है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को करियर या नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.