होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

11 July 2026 Rashifal: शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा Money और Success, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

By Astro panchang | Jul 10, 2026

आज यानी की 11 जुलाई 2026 का दिन ज्योतिष के लिहास से काफी अच्छा रहने वाला है। आज कई राशि के लोगों के लिए करियर और आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता मिल सकती है। लेकिन कुछ राशि के लोगों को ऑफिस पॉलिटिक्स और फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। ज्योतिष की गणना के मुताबिक 11 जुलाई को कुछ राशि लोगों जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं 11 जुलाई का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन समझदारी और धैर्य से इन मुश्किलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। काम के अलावा घरेलू जिम्मेदारियों को भी आसानी से समय पर पूरा करेंगे। कुछ खर्च बढ़े रह सकते हैं। पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि के लोग नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को खरीददारी का अच्छा मौका मिल सकता है। आज कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।

मिथुन राशि

आज ऑफिस में किसी जरूरी मीटिंग में अपनी बातों को पूरा सामने नहीं रखेंगे। जो आगे आपके लिए बड़ी ताकत बन सकती है। सही मौके पर अपनी योजना से सबका ध्यान खींच सकते हैं। फाइनेंस या लोन संबंधी मुश्किलें दूर होंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। कला या हुनर से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप आज अपने लक्ष्यों को आसानी से पाएंगे। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आर्थिक रूप से भी आज का समय काफी अच्छा है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को आज किसी बड़े क्लाइंट से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। आपके कौशल में निखार आएगा और लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। पुराने लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग आज अपनी छवि को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। लोगों के बीच आपकी अलग पहचान मिलेगी। ऑफिस में दूसरे कामों में ज्यादा दखल देने से बचना चाहिए। आय के नए स्त्रोत बढ़ेंगे। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जो जातक विदेश की कंपनी में काम करने हैं, आज उनको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई नया प्रोजेक्ट शुरूकर सकते हैं। पैसे की बचत करें, जिससे भविष्य में कोई समस्या न हो।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। बिजनेस में पार्टनर का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक संस्थाओं या किसी जनकल्याण से जुड़े कामों में अपना नाम बना सकते हैं। आर्थिक रूप से काफी अच्छा दिन है।

धनु राशि

आज इस राशि के लोगों के पास काम संबंधी कई नए आइडिया रहेंगे। बस इन आइडिया को सही समय पर सही तरीके से सामने रखें। ऑफिस में किसी सीनियर से बहस हो सकती है। कमाई के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ओवरवर्क से बचना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों का झुकाव आज उच्च ज्ञान या किसी स्पेशल कोर्स की ओर रह सकता है। शांत और गंभीर स्वभाव से प्रभावित होंगे। बड़े कामों की प्लानिंग करेंगे, लेकिन छोटी बातों में ज्यादा समय न गवाएं। आर्थिक दृष्टि से आज लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। किसी अंजान व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी हो सकती है। कामकाज में प्रतिस्पर्धा से बचना चाहिए। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में केंद्रित रहें। आर्थिक मामले में सामान्य दिन है, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मित्रों के सहयोग से आपका व्यापार आगे बढ़ सकता है। कंपनी की साख बढ़ेगी और आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरूकर सकते हैं। कपड़े, कॉस्मेटिक या ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.