होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

08 May 2026 Rashifal: ग्रहों का बड़ा फेरबदल, जानें Career-Love Life में किसे मिलेगी गुड न्यूज

By Astro panchang | May 08, 2026

आज यानी की 08 मई 2026 का दिन ग्रहों की एक नई और अनुशासित बिसात बिछा रहा है। मेष राशि में सूर्य और बुध की युति 'बुधादित्य योग' का निर्माण कर रहा है। जिससे प्रशासनिक क्षमताओं को धार मिलेगी। मीन राशि में मंगल और शनि का संयोग कठिन परिश्रम और धैर्य की परीक्षा लेगा। वहीं मिथुन राशि में मौजूद गुरु ज्ञान के नए क्षितिज खोलने का काम करेंगे। तो आइए जानते हैं कि आज 08 मई 2026 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए करियर में नई ऊंचाइयों और प्रतिष्ठा का दिन रहेगा। क्योंकि मेष राशि के दशम भाव में चंद्रमा विराजमान रहेंगे। प्रमोशन और मान-सम्मान मिलेगा और बिजनेस में कड़ा मुकाबला रहेगा। वहीं आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और नौकरी में नई जिम्मेदारियां तरक्की आधार बनेंगी। आत्मविश्वास के साथ किए गए फैसले सटीक साबित होंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए भाग्य वृद्धि और आध्यात्मिक शांति का रहेगा। क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा संचरण करेंगे। शुक्र की मौजूदगी आपके आकर्षण को बढ़ाएगा और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा लाभकारी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन सतर्कता और गहरे बदलावों का रहेगा। आज आपको आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए, वरना हानि हो सकती है। नौकरी में आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। वहीं लव लाइफ में किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। यह समय निवेश के लिए अनुकूल नहीं है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए साझेदारी और मधुर संबंधों का रहेगा। बिजनेस में नए अनुबंध होने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। रिलेशनशिप में मधुरता आएगी और अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिस्पर्धा और विजय का रहेगा। करियर में आने वाली चुनौतियां दूर होंगी और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। आज का दिन खर्चीला रह सकता है, लेकिन आय के स्त्रोत बने रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सृजनात्मकता और संतान सुख का रहने वाला है। शिक्षा और कला से जुड़े जातकों को बड़े मौके मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और निवेश से मुनाफा होगा। सेहत बेहतर रहेगा और ऊर्जा का लेवल ऊंचा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए काम पूरे होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए पारिवारिक सुख और मानसिक शांति प्रदान करने वाला रहेगा। बिजनेस में स्थिरता आएगी और नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी और सेहत का ध्यान रखें। सीने में भारीपन या फिर थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन साहस और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। करियर में आपके पराक्रम से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस संबंधी छोटी यात्रा सुखद रहेगी। नौकरी में सहकर्मियों के साथ होने वाली प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत होगी। आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। 

धनु राशि

आज धन वृद्धि और पारिवारिक प्रसन्नता का दिन है। आर्थिक लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं। जिससे संचित धन में वृद्धि होगी। बिजनेस में कोई नई डील होने से मन प्रसन्न होगा। वाणी के प्रभाव से नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लिए मानसिक स्पष्टता और सफलता का योग बन रहा है। नई ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। करियर में नेतृत्व क्षमता खिलेगी और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। आज आपकी सेहत सही रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आज किस्मत आपके पक्ष में हैं।

कुंभ राशि

आज का दिन सावधानी और व्यय का रहेगा। हालांकि आज नौकरी में कार्यभार बढ़ने से आपको मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। बिजनेस में किसी भी जोखिम भरे निवेश को करने से बचना चाहिए, वरना आर्थिक हानि हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के लिए आज का दिन भारी लाभ और इच्छापूर्ति का रहेगा। मंगल-शनि की युति आपको अनुशासित रखेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे औऱ करियर में भी तरक्की के द्वार खुलेंगे। बिजनेस में विस्तार की योजना सफल होगी। दोस्ती और सामाजिक संबंधों से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.