By Astro panchang | Sep 17, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 17 सितंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 17 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज मेष राशि का मन कुछ ज्यादा ही चंचल हो सकता है। भावनाओं में रहकर लिया गया फैसला बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। जरूरी है कि बड़े निर्णय लेते समय दिल के साथ दिमाग की भी सुनें। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। मानसिक शांति जरूर बनाए रखें।
वृषभ राशि के जातकों को आज घर-परिवार के मामलों में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। मकान, भूमि या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ परेशानी सामने आ सकती है। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है। मां काली का स्मरण करना चाहिए।
इस राशि के जातकों को उनका साहस और पराक्रम आपको आगे बढ़ाएगा। लेकिन जरूरत से ज्यादा उत्साह नुकसान भी करा सकता है। किसी काम को साबित करने की जिद में क्षमता से ज्यादा दबाव नहीं लें। सेहत का ध्यान रखें, नाक, कान या गले से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है।
कर्क राशि के जातकों को पैसों से जुड़े मामले को सावधानी बरती चाहिए। निवेश और लेनदेन से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। धन हानि की आशंका बन रही है। दांत या मुंह से जुड़ी परेशानी में लापरवाही न बरतें। व्यापार में लाभ के संकेत मिल सकते हैं।
इस राशि के जातकों को आज घबराहट और बेचैनी अधिक महसूस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं, इसलिए खुद को आराम देने की कोशिश करें। व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सुबह सूर्य को जल देने से लाभ मिलेगा।
आज कन्या राशि के जातकों को अनावश्यक खर्चे परेशान कर सकते हैं। इच्छा और जरूरत के बीच फर्क समझकर पैसा खर्च करें। आंखों और सिरदर्द से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है। मन में किसी अंजाने डर का असर दिख सकता है।
तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में कोई नया मोड़ आ सकता है। कमाई के रास्ते बनेंगे और पुराने निवेश से भी फायदा मिल सकता है। यात्रा थोड़ी थकाने वाली रह सकती है, लेकिन इससे आपको फायदा भी मिल सकता है।
इस राशि के जातकों के मन में कोर्ट कचहरी या फिर कानूनी विवाद से जुड़े मामलों को लेकर उलझन बनी रह सकती है। किसी मामले में फौरन और स्पष्ट जीत मिलने की उम्मीद कम है। इसलिए धैर्य रखना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए।
धनु राशि के जातकों को यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखनी चाहिए। भाग्य के भरोसे जरूरी कामों को छोड़ना सही नहीं होगा। किसी स्थिति में मान-सम्मान या अपमान को लेकर मन में भय की स्थिति रह सकती है। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
इस राशि के जातकों के लिए आज परिस्थितियां आपके पक्ष में आसानी से आती हुई नजर नहीं आएंगी। इसलिए जोखिम उठाने के बजाय समझदारी से कदम बढ़ाना सही रहेगा। किसी भी बड़े विवाद, निवेश या जल्दबादी वाले फैसले से दूरी बना रखें।
कुंभ राशि के जातकों को जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें। व्यापार में स्थिति अच्छी रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नुकसान या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है। सेहत के अलावा प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी परेशानी महसूस कर सकते हैं। मन को शांत रखना और छोटी बातों को जरूरत से ज्यादा गंभीर न बनाएं।