By Astro panchang | Sep 15, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 15 सितंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 13 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्ममंथन और खुद को बेहतर बनाने का है। लंबे समय तक कोई नई तकनीक, कला कौशल सीखने की इच्छा थी। आज उससे शुरूआत करना बेहद फायदेमंद रहेगा। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें।
वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में आज का दिन शानदार रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। व्यापार में मुनाफे के नए स्त्रोत खुलेंगे। सफलता को खुद पर हावी न होने दें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएंगे। करियर में आगे बढ़ने के योग बन सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, जोकि भविष्य में आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिना बजह के विवाद और बहस से दूर रहना चाहिए।
कर्क राशि के जातकों को सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। जिस काम को लेकर आप काफी समय से कोशिश कर रहे थे, वह आगे बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों अच्छे मौके मिलेंगे। बिजनेस की स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। खानपान को लेकर विशेष सावधानी बरतें।
सिंह राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में चली आ रही खटास दूर होगी। घर का माहौल पहले से शांत और सुखद रहेगा। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाएं और वर्तमान स्थिति को समझदारी से संभालें। जल्दबाजी और गुस्से से बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।
आज इस राशि के जातकों को अपने पुराने परिश्रण का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। करियर में उन्नति और आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। किसी जरूरी निर्णय में अपनी समझ और अंतर्ज्ञान पर भरोसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिना वजह का शक या नकारात्मक सोच से बचें।
तुला राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वाणी पर कंट्रोल रखें। आज खुद को किसी बहस का हिस्सा बनाने से बचें। आज किसी को उधार पैसा न दें।
इस राशि के जातकों के लिए कुछ नया और रचनात्मक करने का उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र या व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी और इनको आगे बढ़ाने के लिए भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा से लाभ मिल सकता है। भावनाओं में आकर पैसों से जुड़े फैसले न लें।
इस राशि के जातकों को आज मानसिक राहत महसूस होगी। मानसिक शांति महसूस होगी और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तेदारों और पुराने दोस्तों से संबंध अच्छे रहेंगे। काम के साथ-साथ परिवार के लिए समय निकालना भी जरूरी है। सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलने के संकेत हैं। मानसिक तनाव कम होगा और बिजनेस में लाभ के मौके सामने आएंगे। आर्थिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए लिए एक्स्ट्रा मेहनत और ऊर्जा लगानी होगी। आलस्य छोड़कर सक्रिय रहना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि के जातकों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। समाज और कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। जमीन-जायदाद या फिर प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में बड़ा लाभ मिल सकता है। मानसिक तनाव कम होगा। बातचीत में विनम्रता बरतना जरूरी है।
मीन राशि के जातक आज सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह की भरपूर रहेंगे। रुके और अधूरे काम पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मक सोच के साथ की गई कोशिशों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। व्यापार में मनचाहा लाभ पाने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ सकती है।