होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

22 September Horoscope: वृषभ और सिंह को नौकरी-कारोबार में लाभ, कर्क-कन्या रहें सतर्क

By Astro panchang | Sep 22, 2026

ज्योतिष के लिहाज से 22 सितंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 22 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में ऐसा मिठास रहेगा, जिसका असर पूरे दिन महसूस होगा। साथी के साथ बिताया गया हर पल रिश्ते को और खास बनाएगा। करोबार में उतार-चढ़ाव जरूर आएंगे, लेकिन समझदारी से आप हर स्थिति को संभाल लेंगे।

वृषभ राशि

आज इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ा सौदा हाथ लगने से आपका उत्साह बढ़ेगा। मेहनत भी रंग लाती नजर आएगी। जिम्मेदारियों को शानदार तरीके से निभाएंगी और आपको सम्मान और प्रशंसा मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की प्रतिभा और रचनात्मकता लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिल सकता है। लेखन, कला और क्रिएटिव कामों में मन खूब लगेगा। आज आपका धैर्य आपका सहारा बनेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के मन में आज एक साथ कई विचार घूमेंगे। जिस कारण थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। खासकर पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। क्योंकि छोटी की गलती परेशानी की बढ़ा सकती है। मां से किए गए वादे को पूरा करने का प्रयास करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का जोश, आत्मविश्वास और ऊर्जा आपके व्यक्तित्व में साफ दिखेगा। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान और काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है। निवेश के लिहाज से आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। अपने काम को पूरा करने में आज पूरी ताकत लगा देंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। इसलिए आज हर फैसला सोच-समझकर लें। साझेदारी के काम में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। लंबे समय से अटका हुआ पूरा काम आसानी से पूरा हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता और समझदारी उनको कई मुश्किलों से बाहर निकाल सकती है। आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते दिखेंगे। लेकिन अतीत की कोई गलती या फिर छिपी बात सामने आने की संभावना है। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले लोगों को नए मौके सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज इस राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी और घर में पूजा-पाठ से जुड़ा कार्यक्रम हो सकता है। लगातार भागदौड़ की वजह से आपको थकान महसूस होगी। आपका बेफिक्र अंदाज आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के अंदर गजब का उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। काम में मन लगेगा और किसी नई शुरूआत को लेकर दिल में उमंग हो सकती है। सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम को डेली रूटीन में जगह दें। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है।

मकर राशि

आज मकर राशि के जातकों को जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए, बल्कि धैर्य और समझदारी की मांग करेगा। पुरानी सेहत संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती है। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखें। किसी बड़े फैसले को लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार जरूर करें।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों का आज समाज में पहचान और प्रभाव दोनों बढ़ सकता है। विचारों और काम की सराहना होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास अधिक मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में दूरियां कम होंगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को सेहत और ऊर्जा का साथ मिलेगा। खुद को पहले से ज्यादा उत्साहित महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। नौकरी पर चलने वाली परेशानियों का अंत होगा। किस्मत का साथ मिलने से कई अटके हुए काम पूरे होंगे।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.