होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

29 November Rashifal: मकर और मीन राशि को धन लाभ के संकेत, वृषभ को कानूनी राहत

By Astro panchang | Nov 29, 2026

ज्योतिष के लिहाज से 29 नवंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 29 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन काफी अच्छा रह सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आज जिस काम को पूरा करना चाहते हैं, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। दिन भर उत्साह बना रहेगा और परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। लंबे समय से चल रही उलझनों से राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। परेशानियों, चिंता और रोग में कमी देखने को मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में उपयोगी साबित हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज कामकाज की स्थिति बेहतर रहने वाली है। लगातार मेहनत और प्रयास करने से आप अपनी इच्छित सफलता की तरफ आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में नए मौके मिल सकते हैं और अपने काम पर भी ध्यान बनाए रखें। इस तरह से उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कारोबार और रोजगार से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलने की उम्मीद है। किसी भी अटके हुए काम को आगे बढ़ाने का रास्ता निकल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और व्यस्तता के बीच आराम के लिए भी समय निकालना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज मकान, जमीन, घर या वाहन से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। संपत्ति से संबंधित मामलों में राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। सरकारी या फिर प्रशासनिक कामों में आने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं। धैर्य के साथ प्रयास करते रहें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। कोई रचनात्मक काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। मन में चलने वाली परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। नए विचारों को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज धर्म और समाज से जुड़े दायित्वों को पूरा करने का मौका मिलेगा। घर, वाहन या जमीन से सुख मिलने के योग बन रहे हैं। आमदनी के नए स्त्रोत बन सकते हैं या पहले से चल रहे कामों में लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज कई क्षेत्रों में अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। कामकाज और निजी जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। वहीं इस राशि के लोगों को चल-अचल संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी अहम फैसले में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कामकाज में संतोष मिल सकता है। गृहस्थ जीवन सुखमय रहने के संकेत हैं और घर-परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज व्यवसाय की स्थिति लगातार मजबूत हो सकती है। कामकाज में आपको प्रयासों के जरिए अच्छा परिणाम मिल सकता है। विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश कर सकते हैं, लेकिन उनकी चाल सफल नहीं होगी। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। किसी पुराने मतभेद को दूर करने का मौका मिल सकता है। आपको विरोधियों पर विजय प्राप्त हो सकती है। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज परिस्थितियों में सुधार देखने को मिल सकता है। किसी जरूरी काम में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है और कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.