By Astro panchang | Sep 30, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 30 सितंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 30 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज का दिन मेष राशि वाले जातकों के लिए शुभ है। आर्थिक मामले में उम्मीद की किरण दिख सकती है। निवेश या पैसे संबंधी मामले में जल्दबाजी करने से बचें। अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पूरी ऊर्जा लगाएं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं। आमदनी बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं।
आज इस राशि के जातकों के लिए समझदारी और संयम से आगे बढ़ने का दिन है। किसी भी काम को जल्दबाजी में न करें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। विवाह से जुड़ी अड़चन दूर हो सकती है। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है।
आज इस राशि के जातक अपने काम को करने के तरीके में कुछ नए बदलाव कर सकते हैं। यह बदलाव आगे चलकर आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। विवाह से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी। पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके सुझावों से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं।
इस राशि के जातक अपने जीवन में सुख-सुविधाओं को बढ़ाने की इच्छा को पूरा कर सकते हैं। कोई जरूरी सामान या वाहन खरीद सकते हैं। लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो काम आगे बढ़ने का संकेत है। सरकारी काम में थोड़ी देरी हो सकती है। पुराने लेन-देन से जुड़ा कोई मामला फिर से सामने आ सकता है।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलेंगे औऱ आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जिससे मन उत्साहित रहेगा। वहीं निवेश या शेयर बाजार से जुड़े लोगों अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। मेहनत और ईमानदारी से किए गए प्रयासों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। ऑफिस में आपके लगन और कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
तुला राशि के जातकों को आज पैसों के मामले में संतुलन बनाकर चलना चाहिए। खर्च और आमदनी के बीच सही तालमेल बनाए रखें। बिजनेस में बनाई गई योजना अब धीरे-धीरे रंग ला सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
आज इस राशि के जातकों को आर्थिक मामले में थोड़ा सवधान रहना चाहिए। इच्छा और जरूरत के बीच फर्क को समझेंगे, तभी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई विवाद खत्म होने से मन को राहत मिलेगी। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। जिस काम को लेकर कोशिश कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने से मन उत्साहित रहेगा। कोई उपलब्धि या सम्मान मिल सकता है। बिजनेस को लेकर उलझनें कम होंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दबाव से राहत मिलेगी।
इस राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इसलिए जल्दबाजी में बड़े फैसले न लें। किसी काम को लेकर अगर मन में संदेह है, तो उस पर दोबारा विचार करें। किसी नए काम को शुरू करने की योजना बन सकती है। खुद को अनावश्यक विवादों से दूर रखें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार से जुड़ी कुछ परेशानियां आपका ध्यान खींच सकती हैं। ऑफिस में किसी सहयोगी की नकारात्मक गतिविधि से परेशान हो सकते हैं। अपने काम और व्यवहार को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहने वाला है। अच्छे और क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। बिजनेस से जुड़ी लंबी अवधि की योजनाएं धीरे-धीरे गति पकड़ सकती हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। सरकारी काम या टेंडर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।