होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

24 July 2026 Rashifal: Aries और Virgo को Career में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका Friday Luck Factor

By Astro panchang | Jul 24, 2026

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। आज कई राशियों के लिए शुभ अवसरों का योग बन रहा है। कुछ राशि के लोगों को कारोबार, करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। तो वहीं कुछ राशि के लोगों को धैर्य और समझदारी के साथ काम करने और निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 24 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से काफी अच्छा है। तरक्की की राहें खुलेंगी। जो विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, उनको बड़ा मौका मिल सकता है। ऑफिस में अपनी बात स्पष्ट रूप से कहें। बेकार की राजनीति से दूर रहना चाहिए।

वृषभ राशि

आज स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में डूबा रहेगा। इस राशि के लोग सफलता की ओर जाएंगे। किसी धार्मिक माहौल में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

आज इस राशि के लोगों के अंदर का लीडर जाग उठेगा। हर मुश्किल को चुनौती की तरह लेंगे। हालांकि सफलता की राह में कुछ रुकावटें जरूर आएंगी। लेकिन आप हार नहीं मानेंगे। नया बिजनेस शुरू करने का मन बना सकते हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन खर्च बढ़ सकते हैं। जिस कारण आपकी जेब और दिमाग दोनों पर थोड़ा दबाव महसूस होगा। बढ़ने वाले खर्च आपकी परेशानी को बढ़ा सकते हैं। नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाएं। जीवनसाथी के साथ बैठकर बात करने से रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग किसी नई शुरूआत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। किस्मत आपके साथ कदम मिलाकर चल रही है। समाज के लिए काम करना आपके लिए सफलता के नए रास्थे खोलेगा। बिजनेस में बदलाव करने से बचना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को अपने काम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। लेकिन किसी की बातों में आकर कोई फैसला न लें। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा मौका मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन धैर्य की परीक्षा लेने वाला है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है। इसलिए आपको हर कदम सोच-समझकर उठाएं। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज शांति और संयम बनाए रखने की जरूरत है। मन हल्का महसूस होगा और जीवनसाथी के साथ चलने वाली खटास दूर होगी। छोटी सी खबर आज का दिन आपके लिए खास बना सकती है।

धनु राशि

आज धनु राशि के लोग काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। किसी बड़े जोखिम को लेने से बचना चाहिए। परिवार की छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुनौतियों और खुशियों से भरा रहने वाला है। कुछ छिपे हुए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। फिजूल खर्च करने से बचना चाहिए। वहीं शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज व्यापार में कुछ रुकावटें परेशान कर सकती हैं। लेकिन समझदारी से आप सही रास्ता निकाल पाएंगे। आज आपके फैसले लोगों को हैरान कर सकते हैं। शादीशुदा जीवन में प्यार और अपनापन बना रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज किस्मत का साथ मिलेगा। हर काम में फायदा मिलने का संकेत है। हर किसी से जरूरी बात को साझा करने से बचना चाहिए। कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है और आपको नए मौके मिल सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.