होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astrology Horoscope: मेष और तुला राशि के लिए Daily Horoscope संकेत, खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

By Astro panchang | Oct 23, 2026

ज्योतिष के लिहाज से 23 अक्तूबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 23 अक्तूबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए किस्मत कामयाबी के नए दरवाजे खोलने को तैयार है। आपकी मेहनत, सूझबूझ और काम करने का अंदाज लोगों के बीच आपकी अलग पहचान बना सकता है। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जोकि भविष्य में लाभ की नींव रख सकता है। साझेदारी में किया गया काम अलग से परिणाम मिल सकता है। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज जिम्मेदारियों को निभाते-निभात सफलता की नई इबारत लिख सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से सुकून महसूस होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी परेशानी का समाधान हो सकता है। मित्रो की मदद करने का मौका मिलेगा। उत्साह के साथ अनुशासन बनाए रखें, इससे आप सफलता के अधिक नजदीक पहुंच पाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह से किसी उलझन को सुलझा सकते हैं। जरूरी फैसलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें। आपके द्वारा किया गया छोटा सा प्रयास किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सफलता का मंत्र कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाना है। अगर आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेंगे, तो भविष्य के लिए बेहतर योजना बना सकेंगे। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कोई पुरानी मन में दबी हुई इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुकून भरे पल बिता सकेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक मुश्किल परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन अपनी समझदारी और धैर्य से हर परिस्थिति से निकल जाएंगे। दूसरों की चाल से ज्यादा खुद की मंजिल पर नजर रखें। किसी नए काम की शुरूआत करने का विचार कर सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की मेहनत और लगन आपको सफलता के ज्यादा करीब ले सकती है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी। योजना के मुताबिक काम करेंगे, तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए खुशनुमा दिन है। आर्थिक मामलों में छोटी सी लापरवाही भी नुकसान की वजह बन सकती है। स्टूडेंट्स अगर नियमित रूप से पढ़ाई करेंगे, तो अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के सामने कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। बेवजह के विवादों में खुद को न डालें। आपकी सूझबूझ और सही मौके पहचानने और लाभ उठाने में मदद कर सकती हैं। परिवार में लंबे समय से चली आ रही किसी गलतफहमी का अंत हो सकता है। किसी को उधार पैसा देने से पहले वापसी पर संभावना जरूर करें। आज आप अपनी समझदारी से आर्थिक अवसरों को सफलता में बदल सकती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी और तरक्की के भी संकेत मिल रहे हैं। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। अपनों के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। सरकारी कामकाज से जुड़े मामलों में कागजों की अनदेखी न करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आप अपनी धैर्य और समझदारी से मुश्किल परिस्थितियों में भी अपना रास्ता खोज निकालेंगे। कामकाज से जुड़े फैसले को लेकर मन में असमंजस की स्थिति रह सकती है। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए तरक्की के अवसर दस्तक दे सकते हैं। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। साझेदारी में किए गए काम से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की ईमानदारी और लगन अधिकारियों का विश्वास जीत सकती है। किसी अंजान व्यक्ति पर फौरन भरोसा न करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। कामकाज में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। हर जिम्मेदारी को ध्यान से पूरा करें और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए कुछ नए कदम उठा सकते हैं। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को गति मिलेगी। आपका रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक राहत महसूस होगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को पैसों के मामले मे थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतना चाहिए। किसी बड़े निवेश या जोखिम से भरे फैसले न लें। शेयर बाजार या निवेश से जुड़े फैसलों में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। पिताजी की सेहत का खास ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में धैर्य रखें।

Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.