ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक आज यानी की 06 मार्च 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को सावधान और सतर्क रहना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 06 मार्च 2026 का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में गति दिखाई देगी और आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपको मेहनत की सराहना मिलेगी, जिससे आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए।
वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र में स्थिरता और संतुलन बना रहेगा। योजनाबद्ध प्रयासों से धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का सहयोग वातावरण को अनुकूल बनाने का काम करेगा। बचन की योजना बनाएं और आपसी संवाद से संबंध मजबूत रहेंगे। स्टूडेंट्स को नियमित अभ्यास से लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन संवाद और संपर्क के लिए विशेष हैं। आपकी वाणी से प्रभावित होकर कार्यक्षेत्र में लोगों से मदद मिलेगी। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। धन की स्थिति में हल्का सा सुधार दिख रहा है। लेकिन आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स वर्ग को एकाग्रता बनाए रखनी होगी।
कर्क राशि
आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लेकिन धैर्य से हर कार्य समय से पूरा होगा। धन की स्थिति सामन्य रहेगी। इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखें। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकते हैं। आज आत्मविश्वास बनाए रखें और जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता उभरेगी और आपके द्वारा लिए गए निर्णयों को महत्व मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है और धन की स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में उत्साहपूर्ण माहौल रहेगा। ज्यादा परिश्रम करने से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को सफलता के मौके मिल सकते हैं, अगर वह लगातार प्रयास करें। आपकी सकारात्मक सोच और संतुलित व्यवहार आपको आज प्रतिष्ठा दिला सकती है।
कन्या राशि
आज आपको कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करना चाहिए। कर्मचारियों से समन्वय बनाकर चलने से दिन लाभकारी सिद्ध होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श हो सकता है। स्टूडेंट्स वर्ग को अनुशासन और नियमित अभ्यास से अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।
तुला राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए संतुलित निर्णय आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। सहकर्मियों के सहयोग से अधूरे काम पूरे होंगे। निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार लें। स्टूडेंट्स को एकाग्रता बनाए रखने से लाभ मिलेगा। आज का दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है। लेकिन आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और आपका आत्मविश्वास आपको आगे रखेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है और धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार का सहयोग मानसिक शक्ति देगा। सेहत सामान्य रहेगी और तनाव से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को निरंतर प्रयास से सफलता मिलेगी। आज आप धैर्य और दृढ़ निश्चय से हर बाधा पार कर सकते हैं।
धनु राशि
आज धनु राशि के जातकों के नई दिशा या अवसर प्राप्त हो सकता है। वरिष्ठों के सहयोग से आपकी प्रगति होगी। धन की स्थिति बेहतर दिख रही है, लेकिन सोच-समझकर फैसला लें। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा और संबंधों में निकटता रहेगी। स्टूडेंट्स को प्रेरणा मिलेगी और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आज आप सकारात्मक दृष्टिकोष बनाए रखें। आज समय पर योजनाओं को पूरा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज अनुशासन और परिश्रम से काम करना चाहिए। आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धन की स्थिति बेहतर रहेगी और बचत पर जरूर ध्यान दें। किसी बड़े का मार्गदर्शन लाभकारी सिद्ध होगा। स्टूडेंट्स को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना होगा। आज धैर्य और नियमित प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में रचनात्मक विचार लाभकारी सिद्ध होंगे। नए संपर्क भविष्य में सहयोगी हो सकते हैं। परिवार का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आपको अनियमितता से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को निरंतर अभ्यास से सफलता मिल सकती हैं।
मीन राशि
आज मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सावधानी और एकाग्रता बनाए रखनी चाहिए। छोटी गलतियों से भी बचना चाहिए। अनावश्यक जोखिम लेने से बचना चाहिए। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से दूर रहें। स्टूडेंट्स को नियमित अध्ययन से लाभ होगा। आज धैर्य और आत्मविश्वास से सफलता संभव है। सकारात्मक सोच बनाए रखें और कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।