आज 05 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर, सकारात्मक बदलाव और सफलता के संकेत दे रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 05 मार्च 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशियों तक के लिए कैसा रहने वाला है। किन राशियों को लाभ मिलने की संभावना है तो वहीं किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के अधूरे छूटे कार्यों का तनाव रह सकता है। सहयोग लेने में परेशानी महसूस होंगे। उच्च अधिकारी की नाराजगी से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। बच्चों की सेहत के प्रति सावधान रहना होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक जो शिक्षा के कार्यों से जुड़े हैं, वह अधिक जिम्मेदारी महसूस करेंगे। संतान की परफॉर्मेंस को लेकर परेशान रह सकते हैं। नई भावनात्मक संबंधों के प्रति थोड़ी आशंकाएं बनी रहेंगी। वहीं एक्स्ट्रा आय के लिए गए प्रयास सफल रहने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को अपनी सफलता सुनिश्चित रखने के लिए कार्यों की गति को बढ़ाना होगा। विरोधी आपकी क्षमता पर संदेह जता सकते हैं। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। अधिकारियों के साथ विनम्र बने रहें।
कर्क राशि
कार्यों में स्पष्टता और व्यवहार में संतुलन से व्यवस्थाओं पर आपकी पकड़ मजबूत बनेगी। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाएं बनानी होंगी। भावनात्मक संबंधों में पारदर्शिता के साथ बातचीत करना उचित रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जो जातक संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए नए अवसर खुलेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। आज यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। वहीं घर के रख-रखाव पर एक्स्ट्रा धन खर्च हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती हैं। वहीं सार्वजनिक जीवन में किए गए कामों के लिए आपको सम्मान मिलेगा। अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। होटल और पर्यटन से जुड़े कारोबार को व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा।
तुला राशि
संघर्ष और तनाव के बीच तुला राशि के जातकों को आरोप-प्रत्यारोप से बचना होगा। विरोधियों की कार्यशैली पर नजर रखें। भावनात्मक संबंधों से रोजगार और शिक्षा से जुड़े कामों में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान सेहत का ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि
पहले से चल रही कार्य योजनाओं की गति में सुधार मिलेगा। आर्थिक विकास के लिए धन की जरूरत महसूस होंगी। पेरेंट्स से होने वाली बातचीत में अधिक उम्मीद न रखें। मित्रों और भावनात्मक संबंधों से अच्छा सहयोग मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को अपेक्षित सहयोग न मिल पाने की वजह से अचानक कार्यभार बढ़ सकता है। प्रतिभा दिखाने के अवसरों का लाभ पाने के लिए कोशिश करना होगा। इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। इन जातकों को प्रयासों के लेवल को ऊंचा उठाना होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के नए भावनात्मक संबंधों से जुड़ाव मन को प्रफुल्लित करेगा। अपने काम में दूसरों के विचारों से प्रभावित होने की अपेक्षा स्वयं पर भरोसा बढ़ाना होगा। पॉजिटिव दृष्टिकोण से आगे बढ़ने का समय है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को कर्म के प्रतिफल में देरी से मन में निराशा बढ़ सकती है। कामों में निरंतरता को बनाए रखें। टीमवर्क वाले अभियान आर्थिक रूप से अधिक सफल रह सकते हैं। खेल और भावनात्मक संबंधों से जुड़ाव तनाव कम करने में सहायक रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लिए आपकी योजनाएं पहले से व्यवस्थित हैं, तो उनका तत्काल परिणाम मिलने वाला हो सकता है। शेयर मार्केट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा। इन जातकों को अपने कामों को अधिक प्रचारित करने से बचना चाहिए।