होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

14 July 2026 Rashifal: अमावस्या पर 4 राशियां रहें सावधान, ग्रह-गोचर का है Warning, पढ़ें राशिफल

By Astro panchang | Jul 14, 2026

आज यानी की 14 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। ज्योतिषीय लिहाज से आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि 14 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका मिलनसार व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। किसी को उधार देने से बचना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। पेट से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। आपको खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी को लेकर कोई परेशानी सता सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज अच्छी योजना और धैर्य से सफलता पा सकते हैं। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है। पुरानी गलती से मिली सीख फ्यूचर में काम आएगी। मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

कर्क राशि

आज कर्क राशि के लोगों को अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार में छोटी-मोटी नोकझोंक की स्थिति बन सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों पर सोच-समझकर राय दें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ कोई आर्थिक मामला आपके पक्ष में हो सकता है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। अगर किसी को उधार पैसा दिया था, तो वह मिल सकता है। परिवार से जुड़ी कोई यात्रा आपका मन उदास कर सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए उनकी वाणी ही सबसे बड़ी ताकत बनेगी। बोलने से पहले सोचें और फिर बोलें। विरोधी आपकी इमेज को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। व्यापार को लेकर थोड़ा असमंजस हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज धन और खुशहाली बढ़ने के संकेत है। प्रेम जीवन में साथी के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। पुरानी सेहत संबंधी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। व्यापार में किसी बड़ी डील को अंतिम रूप देने से पहले सभी चीजों पर अच्छे से विचार जरूर करें।

वृश्चिक राशि

इन राशि के लोगों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। ज्यादा खर्च परेशानी की वजह बन सकती है। बातचीत के दौरान ऐसे शब्दों से बचना चाहिए, जो जीवनसाथी को ठेस पहुंचा सकते हैं। परिवार में विवाद बढ़ सकता है।

धनु राशि

आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए काफी शुभ है। यात्रा की योजना बन सकती है। पारिवारिक मामलों में अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। आज कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च की आदत पर लगाम लगाना चाहिए। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वालों की पहचान मजबूत होगी। नए काम को शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार लें।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को आज सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कोई आपके कामों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए। कानूनी मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकती हैं। पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार से जुड़े कुछ मामलों को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.