होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

21 May 2026 Rashifal: गुरु पुष्य योग में 3 राशियों को Career में तरक्की, 4 राशियां रहें सावधान

By Astro panchang | May 21, 2026

आज यानी की 21 मई 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ और फलदायी माना जा रहा है। आज अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन संयोगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा। आज चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर और ग्रहों की विशेष स्थिति कई राशियों के लिए सम्मान, सफलता और नए अवसरों को ला सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 21 मई 2026 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज आपको आत्मसम्मान से जुड़े या पुराने किए गए वादों को पूरा करने के लिए पहले से तय कार्यक्रम बदलने पड़ सकते हैं। आज आपको दूसरों के शब्दजाल में फंसने से बचना होगा। माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए कड़े परिश्रम से गुजरना होगा। इस राशि के जातकों को प्रतिष्ठा और सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं भाग्य का पूरा समर्थन मिलेगा।

मिथुन राशि

आज इस राशि के लोगों को भावनाओं को कार्यों पर हावी होने से रोकना चाहिए। अगर आप आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानी बरतेंगे, तो समस्याओं से बचे रहेंगे। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

कर्क राशि

इस राशि के लोग आज अपने सहज और सरल व्यवहार और नीतियों में स्पष्टता की वजह से अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। हालांकि आप बड़ी जिम्मेदारियों को लेने में थोड़ी घबराहट महसूस कर सकते हैं। विलासितापूर्ण लाइफस्टाइल के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है।

सिंह राशि

आज इस राशि के लोगों को अपेक्षित परिणाम मिलने में समस्या महसूस होगी। कार्यों की गति निर्धारित समय सीमा से पीछे चल सकती है। आप पर लापरवाही बरतने के आरोप लग सकते हैं। वहीं विरोधियों के मनोभावों को समझकर रणनीति तैयार करना होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को बेहतर मौकों के लिए संभावनाओं पर नजर बनाकर रखनी होगी और त्वरित फैसले लेने होंगे। वहीं शिक्षा से जुड़े कार्यों से जुड़े लोगों का ध्यान भावनात्मक गतिविधियों में लग सकता है।

तुला राशि

इस राशि के कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों के सहयोग से आपको नया प्रभार मिल सकता है। मनोरंजन और पर्यटन के पहले ये तय कार्यक्रमों के लिए समय निकालना मुश्किल होगा।

वृश्चिक राशि

आज आप अपने व्यवहार कुशलता और दूसरों के मन की बात समझने की क्षमता के आधार पर दिन मददगार साबित होगा। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। वहीं आज रुका हुआ धन वापस मिलने से आपको राहत महसूस होगी।

धनु राशि

तनाव और आशंकाओं की वजह से अपने कार्यों में पूरी क्षमता का उपयोग करना मुश्किल होगा। विवाद की स्थिति होने पर भाषा की मर्यादा को बनाए रखें, वरना परेशानी हो सकती है।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को तकनीकी और मशीनरी से जुड़े व्यवसाय उन्नति के मौके मिलेंगे। नए भावनात्मक रिश्ते बनने के लिए उपयुक्त समय है। आज आपको शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं धन निवेश करते समय सावधानी बरतें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के कार्यों में व्यवधान आने के संकेत हैं। भावनात्मक रिश्तों से निगेटिव एनर्जी महसूस होगी। उच्चाधिकारियों की अधिकारवादी प्रवृत्ति से आपको तनाव महसूस हो सकता है। इस दौरान यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

मीन राशि

इस राशि के जातकों की शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अधूरे और रुके हुए काम पूरे होने का समय है। राजनीति से जुड़े लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मीन राशि के जातकों को शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.