होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

12 साल बाद मकर राशि में किया गुरु ने प्रवेश, इन राशि वालों के लिए है बहुत शुभ संकेत

By Astro panchang | Nov 23, 2020

ग्रहराज बृहस्पति 12 साल बाद अपनी नीच की राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैं।  गुरु ने 20 नवंबर (शुक्रवार) को ही मकर राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, कुंडली में बृहस्पति के बिगड़ने से शिक्षा में रुकावट, सोना गुम होना, पड़ोसियों से मतभेद जैसी समस्याएँ आती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु में अकेले कुंडली के 8 बाकी ग्रहों को कमजोर करने की ताकत होती है। हालांकि, गुरु का यह गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि गुरु के मकर राशि में गोचर से विभिन्न राशि के जातकों पर क्या प्रभाव होगा - 

मेष राशि
गुरु का गोचर मेष राशि के जातकों के दसवें घर में हो रहा है।  इस राशि के जातकों को करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।  हालाँकि, स्वास्थ्य के लिहाज समय ठीक रहेगा।  इस अवधि के दौरान पारिवारिक जीवन भी संतोषजनक रहने वाला है और सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के नौवें घर में गुरु का गोचर होने जा रहा है।  गुरु के इस गोचर से वृषभ राशि वालों को करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ बड़ी सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं।  इससे आपको बड़े खर्चों से राहत मिलेगी।  इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखद और आरामदायक रहेगा।  इस दौरान आपको मानसिक रूप से ताजगी और प्रसन्नता प्राप्त होगी। 

मिथुन राशि
गुरु का गोचर मिथुन राशि के जातकों के आठवें भाव हो रहा है।  गुरु के इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और इस अवधि के दौरान आपको कोई बड़ा खर्च भी नहीं उठाना पड़ेगा।  हालांकि, निजी जीवन में आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।  ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु का आठवें भाव में दीर्घायु को दर्शाता है।  स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सब ठीक रहने वाला है। 
 
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर सातवें भाव में हो रहा है।  यह गोचर विवाह और साझेदारी को दर्शाता है।  आर्थिक पक्ष के लिहाज से यह गोचर शुभ संकेत दे रहा है।  हालाँकि, आर्थिक पक्ष के लिहाज से आपको स्थिति अच्छी बनाए रखने के लिए पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।  व्यक्तिगत जीवन में कुछ उतर-चढ़ावों का सामना करना पद सकता है जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है।  बेहतर होगा कि जीवन में किसी भी तरह की नकारात्मकता से दूर रहें। 
 

इसे भी पढ़ें: वक्री बुध बदल सकता है इंसान की दशा और दिशा?

 
सिंह राशि
गुरु का गोचर सिंह राशि के जातकों के छठे भाव में हो रहा है।  यह गोचर आपके ऋण, शत्रु और रोगों को दर्शाता है।  बृहस्पति की दृष्टि दूसरे और दसवें घर पर पड़ रही है।  इस समय आपको करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।  इस दौरान सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा और विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।  पारिवारिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, वाद-विवाद और मतभेद होने की संभावना है।  

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर शनि के साथ पाँचवे भाव में होगा।  व्यापार से जुड़े लोगों के लिए गुरु का यह गोचर शुभ साबित होगा।  आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा और धन लाभ होने की संभावना है।  निजी जीवन भी सुखद रहेगा और आपके अपने करीबी दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। 

तुला राशि
गुरु का गोचर तुला राशि के जातकों के चौथे भाव में हो रहा है।  यह गोचर आपके आराम, मां और संपत्ति को दर्शाता है।  गुरु के इस गोचर से व्यवसाय से जुड़े जातकों को मनचाहा परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।  इस समय अधिक रिटर्न की आस में कोई नया निवेश ना करें।   इस दौरान आप कोई नया वाहन या नया घर भी खरीद सकते हैं।  पारिवारिक लिहाज से इस दौरान आपको मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर उनके भाई-बहन, साहस और संचार के तीसरे घर में होने जा रहा है।  करियर और व्यवसाय के क्षेत्र से संबंधित जातकों के लिए यह समय शुभ साबित होगा।  इस दौरान आप अपने व्यवसाय और करियर में अच्छी वृद्धि देखेंगे और साथ ही कोई उपयुक्त अवसर भी प्राप्त हो सकता है।  इस दौरान आपको छोटी दूरी की यात्रा का भी सुख प्राप्त हो सकता है। 

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है।  इस घर का संबंध परिवार, धन और भाषण से माना जाता है।  करियर और व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए धनु राशि वालों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी।  करियर के लिहाज से इस राशि के कुछ जातक अपने लिए ऐसे उपयुक्त वैकल्पिक रोजगार के अवसरों की तलाश कर सकते हैं।  आर्थिक लिहाज से समय संतोषजनक रहने वाला है।  परिवार से संबंधित खर्चे बढ़ सकते हैं। 

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए गुरु और शनि युति में लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं, जिसे स्वयं और व्यक्तित्व का घर माना जाता है।  आर्थिक दृष्टि से इस दौरान स्थिति आपके लिए संतोषजनक रहने वाली है।  निजी रिश्तों में किसी करीबी के साथ मनमुटाव की स्थिति में पड़ सकते हैं।  ऐसे में बातचीत करके परेशानी का समाधान किया जा सकता है।  

कुंभ राशि
गुरु का गोचर कुंभ राशि के जातकों के बारहवें भाव में होने जा रहा है।  गुरु का यह गोचर मोक्ष, हानि और विदेशी लाभ को दर्शाता है।  व्यवसाय और करियर में सफलता हासिल करने के लिए कुंभ राशि के जातकों को कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है।  इस दौरान व्यावसायिक क्षेत्र में अपने काम को बढ़ाने के लिए आपको पैसा खर्च करने से बचना चाहिए।  आर्थिक पक्ष के लिहाज से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए अधिक रिटर्न की आस में कोई नया निवेश करने से बचें। 

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर उनके ग्यारहवें घर में होने जा रहा है।  गुरु के इस गोचर से आपको करियर और व्यवसाय में सफलता हासिल होगी।  करियर के क्षेत्र में मीन राशि के जातकों को इस दौरान अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और उन्हें अपनी कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।  इसके साथ ही   व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी कोई बड़ा सौदा करने का मौका प्राप्त हो सकता है।  आर्थिक पक्ष के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा और आपको संतोषजनक परिणाम मिलेंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.